हिन्दी व्याकरण में अलंकार भाषा की सुंदरता बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। ये शब्दों और वाक्यों को प्रभावशाली, आकर्षक और अर्थपूर्ण बनाते हैं। अलंकार मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं—शब्दालंकार और अर्थालंकार, जिनके माध्यम से किसी भी भाव या विचार को और अधिक स्पष्ट व रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाता है।
स्कूल स्तर पर अलंकार का अध्ययन विद्यार्थियों की भाषा समझ और लेखन क्षमता को मजबूत बनाता है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, रेलवे, CTET, TET आदि में भी अलंकार से जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं, इसलिए इसका अच्छा ज्ञान सफलता के लिए बेहद उपयोगी है।
इस क्विज के माध्यम से आप अलंकार के 150 महत्वपूर्ण प्रश्नों का 3 Quiz के रूप में अभ्यास कर सकते हैं, अपनी तैयारी को परख सकते हैं और तुरंत अपना परिणाम (Result) भी देख सकते हैं। 👇
अलंकार क्विज पार्ट -1 (टॉप 50 प्रश्नों का संग्रह)
वर्णों की पुनरावृत्ति होने से अनुप्रास अलंकार है।
भाव को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया है।
‘सरिस’ शब्द द्वारा तुलना की गई है।
‘क’ वर्ण की पुनरावृत्ति से अनुप्रास है।
दशा को अत्यधिक बढ़ाकर दिखाया गया है।
घटना को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है।
सीधे रूप में तुलना की गई है।
‘व’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
अत्यधिक बढ़ाकर वर्णन किया गया है।
‘स’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
‘स’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
यहाँ चरण को कमल के रूप में कहा गया है।
एक ही शब्द की पुनरावृत्ति भिन्न अर्थ में है।
‘सा’ के द्वारा तुलना की गई है।
स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है।
फूलों को मनुष्य की क्रिया दी गई है।
चंद्र को खिलौना रूप में बताया गया है।
‘सी’ शब्द द्वारा तुलना है।
‘बेर’ के अलग अर्थ हैं।
मेघ को मानव की तरह सजाया गया है।
संध्या को सुंदरी के रूप में दिखाया गया है।
‘च’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
‘सा’ द्वारा तुलना है।
‘फेर’ के अलग अर्थ हैं।
‘जैसे’ के माध्यम से तुलना की गई है।
‘सी’ शब्द के माध्यम से तुलना की गई है।
दुख को जीवन-तरु का मूल कहा गया है।
‘ब’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
कलियों को मानव क्रिया दी गई है।
‘र’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
‘क’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
वर्णों की पुनरावृत्ति है।
‘रीत’ शब्द की पुनरावृत्ति भिन्न अर्थ में है।
‘व’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
घटना को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया है।
नगरी को मनुष्य की क्रिया दी गई है।
लहरों को मानव की तरह नाचते दिखाया गया है।
‘कनक’ शब्द के भिन्न अर्थ हैं।
‘सी’ शब्द द्वारा तुलना की गई है।
भावों को सागर के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
वर्णों की पुनरावृत्ति है।
‘क’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
‘घटा’ शब्द के भिन्न अर्थ हैं।
सीधे रूप में तुलना की गई है।
तुलना का प्रयोग है।
प्रत्यक्ष रूप में कहा गया है।
सीधे रूप में तुलना है।
एक शब्द के अनेक अर्थ हैं।
लतिका को मानव क्रिया दी गई है।
‘त’ वर्ण की पुनरावृत्ति है।
Quiz Results
प्रश्न 1. “कल कानन कुंडल मोर पखा, उर पे बनमाल विराजती हैं ” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 2. मैं बरजी कै बार तू, इतकत लेती करौंट। पंखुरी लगे गुलाब की, परी है गात खरौंट। में कौन सा अलंकार है ?
(A) अतिशयोक्ति अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अतिशयोक्ति अलंकार
प्रश्न 3. पीपर पात सरिस मन डोला : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (C) उपमा अलंकार
प्रश्न 4. कूकै लगी कोयल कदंबन पर बैठी फेरि : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 5. देखि सुदामा की दीन दशा करुना करके करुणानिधि रोए : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) अतिशयोक्ति अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) यमक अलंकार
सही उत्तर : (B) अतिशयोक्ति अलंकार
प्रश्न 6. धनुष उठाया ज्योंही उसने, और चढ़ाया उस पर बाण । धारा सिंधु नभ काँपे सहसा, विकल हुए जीवों के प्राण : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) अतिशयोक्ति अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) यमक अलंकार
सही उत्तर : (B) अतिशयोक्ति अलंकार
प्रश्न 7. वन शारदी चंद्रिका चादर ओढ़े। में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (C) रूपक अलंकार
प्रश्न 8. विमल वाणी ने वीणा ली, कमल कर में सप्रेम। में कौन सा अलंकार है?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 9. देख लो साकेत नागरी है यही, स्वर्ग में से मिलने गगन में जा रही। अलंकार बताइए।
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) अतिशयोक्ति अलंकार
सही उत्तर : (D) अतिशयोक्ति अलंकार
प्रश्न 10. बंदौ गुरु पद पादुम परागा, सुरुचि सुबास सारस अनुरागा : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 11. मुदित महिपती मंदिर आए। सेवक सचिव सुमंत बुलाए : में कौन सा अलंकार है?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 12. चरण कमाल बंदौ हरी राई : में कौन सा अलंकार है।
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (C) रूपक अलंकार
प्रश्न 13. सपना-सपना समझकर भूल ना जाना : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (B) यमक अलंकार
प्रश्न 14. नील गगन सा शांत हृदय था सो रहा : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (D) उपमा अलंकार
प्रश्न 15. आगे नदियाँ पड़ी अपार, घोड़ा उतरे कैसे पार। राणा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) अतिशयोक्ति अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (C) अतिशयोक्ति अलंकार
प्रश्न 16. फूल हँसे कलियाँ मुसकाई : इसमें कौन सा अलंकार है ?
(A) मानवीकरण अलंकार
(B) उपमा अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) यमक अलंकार
सही उत्तर : (A) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न 17. मैया मैं तो चंद्र खिलौना लैहों : इसमें अलंकार है ?
(A) अतिशयोक्ति अलंकार
(B) उपमा अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) यमक अलंकार
सही उत्तर : (C) रूपक अलंकार
प्रश्न 18. हाय! फूल-सी कोमल बच्ची, हुई राख की थी ढेरी : इसमें अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (D) उपमा अलंकार
प्रश्न 19. तीन बेर खाती थी वो तीन बेर खाती है : में अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) अतिशयोक्ति अलंकार
(C) यमक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (C) यमक अलंकार
प्रश्न 20. मेघ आए बड़े बन थन के सँवर के : में अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) मानवीकरण अलंकार
(C) रूपक अलंकार
(D) उपमा अलंकार
सही उत्तर : (B) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न 21. मेघमय आसमान से उतार रही है संध्या सुंदरी परी सी धीरे-धीरे : इसमें अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) मानवीकरण अलंकार
(C) यमक अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (B) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न 22. चारु चन्द्र की चंचल किराने खेल रही थी जल थल में : इसमें अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) उपमा अलंकार
(C) यमक अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 23. मुख बाल-रवि-सम लाल होकर ज्वाल-सा बोधित हुआ : इसमें कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) उपमा अलंकार
(C) यमक अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (B) उपमा अलंकार
प्रश्न 24. माला फेरत जुग भया, मिटा न मन का फेर। कर का मनका डारि दे, मन का मनका फेर : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) उपमा अलंकार
(C) यमक अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (C) यमक अलंकार
प्रश्न 25. “चंचला स्नान कर आये, चन्द्रिका पर्व में जैसे। उस पावन तन की शोभा, आलोक मधुर थी ऐसी।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अतिशयोक्ति अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (C) उपमा अलंकार
प्रश्न 26. “उषा सुनहरे तीर बरसाती, जय लक्ष्मी-सी उदित हुई।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) मानवीकरण अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (C) उपमा अलंकार
प्रश्न 27. “दुख है जीवन-तरु के मूल।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (D) रूपक अलंकार
प्रश्न 28. “कहे कवि बेनी, बेनी ब्याल की चुराई लानी।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 29. “कलियाँ दरवाजे खोल खोल जब सुमन में मुसकाती हैं।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) मानवीकरण अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (B) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न 30. “रघुपति राघव राजा राम” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 31. “कोकिल सी किलकि कलेज देही काल कंठ में” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 32. “आवत जात कुंजन की गलियन रूप सुधा नित पीजै। गोपी पद-पंकज पावन की रज नित सीजै।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 33. “रीत-रीत शोभा सब रति के शरीर की” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (B) यमक अलंकार
प्रश्न 34. “वह देखिये, अरविन्द – शिशु वृन्द कैसे सो रहे।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 35. “हनुमान की पूँछ में लग न पाई आग, लंका सिगरी जल गई गए निशाचर भाग।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) अतिशयोक्ति अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (C) अतिशयोक्ति अलंकार
प्रश्न 36. “नगरी बसन्तियों अलसायी मुख धोया शीतल जल से।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) मानवीकरण अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न 37. “सागर के उर पर नाच-नाच करती ये लहरें मधुर गान।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) मानवीकरण अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (B) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न 38. “कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय। वा खाए बौराय जग, या पाए बौराय” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) अतिशयोक्ति अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) यमक अलंकार
सही उत्तर : (D) यमक अलंकार
प्रश्न 39. नदियाँ जिनकी यशधारा-सी बहती हैं अब भी निशि-वासर : में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (C) उपमा अलंकार
प्रश्न 40. “प्रेम विवश मैं उठी हूँ भाव-सागर की लहरों में।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अतिशयोक्ति अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (D) रूपक अलंकार
प्रश्न 41. “लोने-लोने वे घने बने क्या बने-बने इठलाते हैं, हौले-हौले होली गा-गा धुंघरू पर ताल बजाते हैं।” में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) मानवीकरण अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 42. “कलित कल कंकण की झंकार में” कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार
प्रश्न 43. ‘काली घटा का घमंड घटा।’ में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (B) यमक अलंकार
प्रश्न 44. ‘कुंडल बदन-विधु अंचल ढांकी।’ में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (D) रूपक अलंकार
प्रश्न 45. ‘वागर्थाविव संपृक्तौ’ में कौन सा अलंकार है ?
(A) अतिशयोक्ति अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (C) उपमा अलंकार
प्रश्न 46. ‘वे वंशज विरले देवी मोती कहते सोने पर रजत करते हैं’ में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) मानवीकरण अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (D) रूपक अलंकार
प्रश्न 47. ‘उदित उदयगिरि-मंच पर, रघुबर बाल-पतंग। बिकसे संत-सरोज सब, हरषे लोचन-भृंग’ में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (D) रूपक अलंकार
प्रश्न 48. ‘ऊँचे घोर मंदर के अन्दर रहनवारी, ऊँचे घोर मंदर के अन्दर रहाती हैं’ में कौन सा अलंकार है ?
(A) यमक अलंकार
(B) श्लेष अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (B) श्लेष अलंकार
प्रश्न 49. ‘लो यह लतिका भी भर लाई,मधु मुकुल नवल रस गागरी’ में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) मानवीकरण अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (B) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न 50. ‘तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए हैं’ में कौन सा अलंकार है ?
(A) अनुप्रास अलंकार
(B) यमक अलंकार
(C) उपमा अलंकार
(D) रूपक अलंकार
सही उत्तर : (A) अनुप्रास अलंकार




Leave a Reply